Big NewsUttarkashi News

Uttarkashi news: गंगोत्री हाईवे पर वाहनों की टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

Uttarkashi news: गंगोत्री हाईवे पर स्कूटी सवार युवक हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक युवक की शिनाख्त हो गई है। जबकि दूसरे की शिनाख्त जारी है।

Gangotri Highway पर हादसे में दो युवकों की मौत

हादसा शनिवार देर शाम Gangotri highway पर पोखू देवता मंदिर के पास का है। जानकारी के मुताबिक वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी।

CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

बता दें एक युवक की पहचान विवेक शाह (26) निवासी बड़ेथी गांव के रूप में हुई है। जबकि दूसरे का शव क्षत-विक्षत होने के कारण शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस की टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। फिलहाल अभी इसकी जानकारी नहीं हाथ लग पाई है की युवकों की टक्कर किस वाहन से और कैसे हुई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें