Udham Singh Nagar News

जिलाधिकारी रंजना राजगुरू लगवाई कोरोना वैक्सीन, लोगों से किया अनुरोध

रूद्रपुर : उधमसिंह नगर जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने आज शुक्रवार को जेएलएन जिला चिकित्सालय पहुंचकर कोविड-19 का टीका लगवाया। इस दौरान जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने जनता से अनुरोध किया है कि जिसकी भी टीका लगाने की बारी आती है वे अवश्य टीका लगवायें। उन्होंने कहा कि टीका लगाने से किसी तरह से कोई दिक्कत नहीं हो रही है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। और साथ ही कहा कि अफवाहों पर लोग ध्यान न दें। इस अवसर पर सीएमओ डा. डीएस पंचपाल, एसीएमओ डॉ. हरेन्द्र मलिक, डॉ. मनु खन्ना, सीएमएस डॉ. आरएस सामंत, डॉ. गौरव अग्रावाल, एएनएम दीपा जोशी आदि उपस्थित थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें