National

फिर लौटेगी ठंड, होगी जमकर बारिश, IMD ने जारी किया मौसम अपडेट

उत्तर भारत में बारिश के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। पिछले दो दिन से दिल्ली एनसीआर, यूपी, हरियाणा, राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश का दौर अगले दो दिनों तक जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन दिल्ली में अधिक कोहरा रहेगा। इस दौरान सोमवार को आंशिक बादल होने के साथ-साथ घना कोहरा रहेगा। आईएमडी ने सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार के बाद मौसम साफ हो जाएगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान चार डिग्री येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार के बाद मौसम साफ हो जाएगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है। वहीं रात में कोहरे की संभावना है। वहीं रात में कोहरे की संभावना है। राजधानी दिल्ली में रविवार तड़के हुई बारिश के बावजूद प्रदूषण में बढ़ोतरी देखने को मिलीष इस दौरान एक्यूआई 274 दर्ज किया गया। हालांकि सोमवार को बारिश की संभावना के कारण हवा साफ रहने के आसार हैं। हरियाणा और पंजाब में भी बादल छाए रहेंगे।

यहां बदलेगा मौसम

पांच से सात फरवरी अरूणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय, नागालैंड मणिपुर, त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश होने वाली है।

यूपी के इन जिलों में बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में पिछले 2 दिन से बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार को मथुरा, आगरा, शाहजहांपुर, फतेहपुर, उन्नाव, सहारनपुर, बाराबंकी, अयोध्या, कौशांबी, रायबरेली, मिर्जापुर, सोनभद्र, चित्रकूट आदि जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

Back to top button