पहाड़ो पर बर्फबारी और बारिश के हालात के बीच मैदानी इलाकों में कोल्ड वेव का अटैक जारी है। दिल्ली, पंजाब से यूपी तक बर्फीली हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली में जहां दिन में खिली धूप देखने को मिल रही है तो वहीं सुबह और शाम सर्द हवा लोगों को कंपकंपा रही है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी दो बाद में 45 किमी प्रति घंटे की तेज झोंकेदार हवा में बदल जाएंगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 21 और सात डिग्री रहने के आसार हैं। वहीं, अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान जहां छह-सात डिग्री ही बना रहेगा वहीं अधिकतम तापमान में एक दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है और वह 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
इन राज्यों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटो के दौरान अरूणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यमं बारिश और बर्फबारी संभव है। इसके अलावा पूर्वी असम, नागालैंड और मेघालय में हल्की बारिश हो सकती है। ओडिशा के तटीय इलाकों में 1 या 2 स्थानों पर भी हल्की बारिश संभव है। वहीं उत्तर पश्चिम भारत में 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।