Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightNationalPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

CM का बड़ा ऐलान, शुरू होगी एंटी करप्शन हेल्पलाइन, सार्वजनिक करेंगे अपना व्हाट्सएप नंबर

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सरकार बनने के बाद अब एक्शन लेने शुरू कर दिए हैं। सत्ता संभालते ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक्शन में आ गए हैं। भगवंत मान ने भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने एलान किया कि 23 मार्च शहीद दिवस पर यह हेल्पलाइन शुरू की जाएगी।

 प्रदेश के लोग व्हाट्सएप के जरिए भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। मान ने ट्वीट किया कि हम भगत सिंह की शहादत के दिन भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर जारी करेंगे। वह मेरा व्यक्तिगत व्हाट्सएप नंबर होगा। अगर कोई आपसे घूस मांगता है तो उसकी वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग मुझे भेजें। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं रहेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें