National

CM योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल हैक, बदली प्रोफाइल

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल शुक्रवार देर रात हैक हो गया. हैकर्स ने सीएम योगी के ऑफिस के ट्विटर हैंडल को हैक करने के बाद उसकी डीपी भी बदल दिया और एक के बाद एक कई ट्वीट किए. इसके अलावा हैकर्स ने सैकड़ों यूजर्स को टैग किया.

हैकर्स ने ट्विटर हैंडल का प्रोफाइल फोटो और बायो को भी बदल दिया. हैकर ने बायो में सीएम योगी के दफ्तर की जगह @BoredApeYC @YugaLabs लिख दिया. साथ ही एक ट्वीट को पिन टू टॉप यानी सबसे ऊपर कर दिया. ताजा जानकारी के मुताबिक ट्विटर हैंडल आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है. इसके साथ ही पोस्ट भी ट्वीट गए हैं. जांच कीजा रही है कि आखिर किसने अकाउंट हैक किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें