उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ हरिद्वार लोकसभा सीट से प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में रूड़की मैं रैली की। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत को सम्मान मिला है। दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं।
त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए सीएम योगी ने मांगें वोट
सीएम योगी ने पौड़ी के श्रीनगर में रैली के बाद हरिद्वार के रूड़की में जनसभा की। उन्होंने हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिये जनता से वोट मांगें। उन्होंने कहा कि हरिद्वार लोकसभा से त्रिवेंद्र सिंह रावत को भारी मतों से जिताना है। बीते दस सालों से पीएम मोदी भारत देश का सफल नेतृत्व कर रहे हैं।
12 करोड़ किसानों को मिली सम्मान निधि
सीएम योगी ने कहा भारत के 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि मिल रही है। इसके साथ ही 12 करोड़ लोगों को शौचालय मिले हैं। उन्होंने ये भी कहा कि जो कानून को नहीं मानेगा वो दुनिया छोड़ कर चले गए। उन्होंने उत्तराखंड में पांचों सीटों पर कमल खिलाने को कहा।
आज भारत में है एक मजबूर नहीं मजबूत सरकार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भारत ऊंचाईयों को छू रहा है। आज भारतीय जहां भी जाता है लोग उसे सम्मान से देखते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज भारत में एक मजबूर नहीं मजबूत सरकार है।