Dehradun NewsHighlightTrivendra Singh Rawat

CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए सहयोग राशि

ayodhya ram mandir

देहरादून : अय़ोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा जिसकी साक्षी पूरी दुनिया होगी।अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पर करीब 1100 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है. इसमें मुख्य ढांचे का खर्च भी शामिल है. मंदिर के साढ़े तीन वर्षों में पूरा होने की उम्मीद है। वहीं इस बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए सहयोग राशि दी।

जी हां बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा श्री राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि जुटाने का अभियान शुरू किया गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में क्षेत्र प्रचार प्रमुख जगदीश जी, क्षेत्र कार्यवाहक शशिकांत दीक्षित, प्रांत प्रचारक युद्धवीर जी, केंद्रीय मंत्री विश्व हिंदू परिषद अशोक तिवारी, रवि देव, सह प्रांत संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद अजय जी, प्रांत सह व्यवस्थापक नीरज मित्तल ने मुख्यमंत्री से भेंट की।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें