Big NewsDehradun News

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर CM ने ली बैठक, फेक न्यूज पर लगाम लगाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा 2024 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक ली। बैठक के दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को चारधाम यात्रा की तैयारियों एवं मॉनिटरिंग के लिए कमेटी गठित करने और यातायात प्रबंधन के सुगम संचालन के लिए एसपी, एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी को नियुक्त करने के निर्देश दिए।

यात्रा मार्ग पर की जाए पुलिस बल की तैनाती : CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी लगाने के साथ ही सड़कों को दुरस्त करने और यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

CM ने दिए फेक न्यूज पर लगाम लगाने के निर्देश

इसके साथ ही सीएम ने यात्रा काल के दौरान सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग करने और मौसम, आपदा, यात्रा से संबंधित फेक न्यूज पर लगाम लगाने के लिए निर्देशित किया। सीएम ने कहा मौसम के पूर्वानुमान संबंधित जानकारी के लिए मैसेज अलर्ट की व्यवस्था की जाए। चारधाम यात्रा के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और मिशन मोड पर प्लास्टिक फ्री चारधाम यात्रा अभियान चलाया जाए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें