Big NewsHaridwar News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: कुंभ क्षेत्र में टेंटों में लगी भीषण आग, 20 टेंट जलकर राख

Breaking uttarakhand news

हरिद्वार: हरिद्वार कुंभ क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। कुंभ में शाही स्नान के दौरान कनखल थाना क्षेत्र के पूर्णानंद आश्रम में स्थित टेंट में आग लग गई। इस आग ने देखते ही देखते 20 टेंटों को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निशमन विभाग की 10 से अधिक फायर यूनिट मौके पर हैं। इसके साथ ही कनखल थाना प्रभारी भी मौके पर मौजूद हैं।

मेला प्रभारी भी मौके पर हैं। आग बुझाने का काम जारी है। बताया कि खाना बनाते वक्त एक टेंट में आग लगी जो बाकी अन्य टेंटों में फैस गई। टेंटों में रखा सारा सामान जल गया है। राहत की बात यह है की आग में कोई हताहत नहीं हुआ।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें