Dehradun NewsHighlight

छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में शहीद जवानों को सीएम तीरथ सिंह रावत ने की श्रद्धांजलि अर्पित

देहरादून : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले में देश के 23 जवान (सीआरपीएफ) शहीद हो गए। वहीं इस घटना के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी समेत गृह मंत्री अमित शाह समेत कई मंत्रियों में दुख व्यक्त किया। इसी के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी जवानों की शहादत को नमन करते हुए शोक व्यक्त किया है और साथ ही उनके बलिदान को नमन किया है।

सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि नक्सली हमले में हमारे जवानों ने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि शोकाकुल परिजनों को ईश्वर शक्ति और धैर्य प्रदान करें संकट की घड़ी में पूरा देश उनके साथ है हमले में घायलों को ईश्वर शीघ्र स्वस्थ करें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें