Dehradun News
CM तीरथ रावत ने की शहीद स्मारक जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित

देहरादून : बुधवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शपथ ग्रहण की और इसके बाद वो कचहरी स्थिति शहीद स्मारक पहुंचे जहां उन्होंने शहीद राज्य आंदोलनकारियों श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री तीरथ ने कहा कि उनकी सरकार शहीद राज्य आंदोलनकारियों की भावना के अनुरूप राज्य का विकास करने के लिए कृतसंकल्प है। इस दौरान उनके साथ मौजूद उनकी पत्नी रश्मि त्यागी रावत ने भी राज्य आंदोलनकारियोंको नमन किया।