Dehradun NewsHighlight

CM तीरथ सिंह रावत ने की गुजरात के सीएम से बात, ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने का किया आग्रह

देहरादून : उत्तराखंड में आए दिन कोरोना के 5 हजार से भी ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण और ऑक्सीजन की जरूरत को देखते हुए मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने आज गुजरात के मुख्यमंत्री  विजय रूपाणी से फ़ोन पर बात करते हुए प्रदेश को ऑक्सिजन सिलेंडर उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री  रूपाणी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के आग्रह पर उत्तराखंड को हर सम्भव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया ।

आपको बता दें कि बीते दिन रायपुर से विधायक उमेश काऊ में गुजरात से 200 ऑक्सीजन के सिलेंडर मंगवाए थे जिनको उन्होंने मरीजों के लिए अस्पताल में बांटे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें