HighlightNainital News

मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, अचानक पहुंचे इस कार्यकर्ता के घर, जाना हाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय नैनीताल दौरे पर हैं। बुधवार सुबह सीएम धामी हल्द्वानी में मार्निक वॉक पर निकले। इस दौरान सीएम धामी अचानक नैनीताल के अनुसूचित जाति मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष जीवन चंद्र आर्या के घर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने उनका और उनके परिवारजनों का हाल जाना।

अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष के घर पहुंचे CM

बगैर किसी सूचना और लावलश्कर मुख्यमंत्री को अपने घर पर देखकर भाजपा कार्यकर्ता भी चौंक गए। सीएम धामी के वहां पहुंचते ही सीएम धामी को मिलने के लिए मोहल्ले में भीड़ जुट गई। लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली तो कई लोगों ने सरकारी याजनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

सरकारी योजनाओं का लिया फीडबैक

सीएम ने स्थानीय जनता से मुलाकात कर प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का फीडबैक लिया। बता दें लोकसभा चुनाव की व्यस्तता के बावजूद भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मार्निक वॉक के दौरान आमजन से मिलने का सिलसिला रखा जारी। सीएम ने कहा जनता के चेहरों पर खिली मुस्कान व संतुष्टि का भाव हमारी सरकार के सर्वांगीण विकास के सफल मॉडल को दिखाता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें