Champawat NewsHighlight

चंपावत पहुंचे सीएम धामी, पुर्णागिरि मेले की व्यवस्थाओं को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को चंपावत पहुंचे। सीएम धामी ने बनबसा चम्पावत में स्थित मां पुर्णागिरि धाम मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा बैठक की।

सीएम ने की पुर्णागिरि मेले की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक

सीएम धामी ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को पेयजल, बिजली आपूर्ति एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा कि शारदा घाट में स्नान के लिए जो लोग आते हैं, उनकी सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता हों। यह सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं को वाहन पार्किंग की समस्या का सामना न करना पड़े।

मेले की समयावधि के विस्तार को लेकर दिए निर्देश

सीएम ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विकास कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें समय से पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। सीएम ने कहा स्थानीय लोगों के लिए यह मेला आजीविका का भी मुख्य साधन है इसलिए मेले की समयावधि के विस्तार को लेकर भी अधिकारियों को रूप रेखा बनाने के निर्देश दिए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें