Big News : बड़ी खबर: दिल्ली से निकले सीएम त्रिवेंद्र, जल्द पहुंचने वाले हैं दून - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ी खबर: दिल्ली से निकले सीएम त्रिवेंद्र, जल्द पहुंचने वाले हैं दून

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read

 

दिल्ली में पूरा एक दिन बिताने के बाद अब से कुछ मिनटों पहले सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली से देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। लगभग 11 बजे के करीब वो देहरादून पहुंच जाएंगे. इसके बाद फिलहाल जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सीधे मुख्यमंत्री आवास पर जाएंगे। माना जा रहा है कि आज सीएम आवास पर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए विधायक पहुंच सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई बैठक नहीं बुलाई गई है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक मिल रही जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कई विधायक मुख्यमंत्री आवास पहुंच सकते हैं।

दिल्ली के बाद अब देहरादून में सियासी पारा चढ़ने वाला है। हालांकि सियासी अटकलों पर फिलहाल रोक लगाने की कोशिश की गई है। बीजेपी की ओर से भी इस मामले में बेहद संयमित बयानबाजी हो रही है। लेकिन इस सबके बीच अब भी कई सवालों के जवाब मिलने बाकी हैं।

फिलहाल सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अब से कुछ देर में देहरादून पहुंच जाएंगे। हो सकता है दून पहुंचने पर वो पत्रकारों से मुखातिब हों।

Share This Article