Big NewsUttarakhand

बड़ी खबर : जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र, जबरदस्त स्वागत, दून के लिए निकले

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली से जॉलीग्रांट एअरपोर्ट पहुंच गए हैं। यहां से वो देहरादून के लिए निकल रहें हैं। एयरपोर्ट पर सीएम का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया है। फूल मालाओं के साथ सीएम का स्वागत किया गया है। यहां से वो देहरादून स्थित सीएम आवास के लिए निकले हैं।

बताया जा रहा है सीएम आवास पार्टी के प्रदेश कार्यालय भी पहुंचेंगे। यहां वो पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम को वो राज्यपाल से भी मुलाकात करेंगे। देहरादून में भी सीएम के भव्य स्वागत की तैयारी चल रही है।

हालांकि आज मुख्यमंत्री क्या करेंगे इसे लेकर फिलहाल कोई शिड्यूल जारी नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि आज दिन भर वो बीजेपी के नेताओं और खास तौर पर विधायकों और जिलाध्यक्षों के साथ ही मुलाकात करेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें