Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

सीएम पुष्कर धामी ने कहा- अफगानिस्तान में फंसे उत्तराखंड के लोग जल्द सकुशल वापस लाए जाएंगे

Indian National Congress

देहरादून : अफगानिस्तान में तालीबानियों ने कब्जा कर लिया है। काबुल में हालात बद से बदतर हो गए हैं। बता दें कि काबुल में कई भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं जिनमे से अधिकतर रिटायर्ड फौजी हैं जो रिटायरमेंट के बाद वहां नौकरी करने गए थे। बता दें कि इन भारतीय नागरिकों में से कई लोग उत्तराखंड के हैं जो कई दिनों से भूखे प्यासे एक कमरे में खुद की जान बचाने के लिए कैद हैं। काबुल में फंसे उत्तराखंड के लोगों ने वीडियो जारी कर केंद्र औऱ राज्य सरकार से मदद मांगी है। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वहां फंसे लोगों को वापस सकुशल उत्तराखंड लाए जाने का आश्वासन दिया है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि अफगानिस्तान में उत्तराखण्ड के जो लोग फंसे हुए हैं, उन्हें वापस सकुशल लाने के लिए राज्य सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है। सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि अफगानिस्तान में फंसे लोग जल्द ही सकुशल अपने घर वापस आ जाएंगे। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इस संबंध में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में भी बात कर आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम केन्द्र सरकार के लगातार सम्पर्क में हैं। केन्द्र सरकार द्वारा अफगानिस्तान से प्रत्येक भारतीय की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें