Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh Rawat

CM पुष्कर धामी ने किया ‘ग्राम्य श्री’ विक्रय केंद्र का लोकार्पण, मिलेंगे उत्तराखंड के ये उत्पाद

devbhoomi news

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजपुर रोड देहरादून पर निर्मित ‘ग्राम्य श्री’ विक्रय केंद्र का लोकार्पण किया। इस विक्रय केन्द्र में जलागम विभाग उत्तराखण्ड के अंतर्गत गठित कृषक संघों के उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। मुख्यमंत्री ने यहां रखे उत्पादों का अवलोकन भी किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के विक्रय केन्द्र से जहां उपभोक्ताओं को गुणवत्तापरक उत्पाद मिलेंगे. वहीं किसानों, ग्रामीणों को भी उनके उत्पादों के लिये बाजार मिलेगा।

हमें खेती में नये तरीकों को अपनाना होगा-सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हित में अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं। किसानों की आय को दोगुना करने के लिए बहुत सी महत्वपूर्ण पहलें की गई हैं। किसान सम्मान निधि से प्रदेश के 9 लाख से अधिक किसान लाभान्वित हो चुके हैं। इसके लिये मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें खेती में नये तरीकों को अपनाना होगा। जहां खेत छोटे-छोटे हैं वहां मिलकर कृषि की जा सकती है। बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन करना होगा। साथ ही ग्राम्या जैसे विक्रय केन्द्र जगह जगह स्थापित करने होंगे।

उनके मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाएंगे-सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाएंगे। ग्राम्या फेज 3 के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां सुरकण्डा समूह धारकोट को डीप फ्रीजर, ग्राइन्डर, माइक्रोवेव ओवन प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने ग्राम्य श्री रेडियो जिंगल और कैटेलॉग का भी लोकार्पण किया।

इस अवसर पर विधायक खजानदास, मेयर सुनील उनियाल गामा, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सहित जलागम विभाग द्वारा गठित कृषक संघों से जुड़े कृषक और महिलाएं भी उपस्थित थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें