Dehradun NewsHighlight

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की दून सैनिक इंस्टीट्यूट में राष्ट्रीय कैडेट कोर के अपर महानिदेशक रहे मेजर जनरल स्व. केजे बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित

Cm pushkar dhami

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून सैनिक इंस्टीट्यूट, गढ़ी कैंट में राष्ट्रीय कैडेट कोर के अपर महानिदेशक रहे मेजर जनरल स्वर्गीय केजे बाबू को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल के.जे बाबू ने अपना पूरा जीवन भारत माता की सेवा में लगाया है। उनके सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें युद्ध सेना मेडल भी मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके बलिदान को देश कभी नहीं भूल पाएगा स्वर्ण अक्षरों में उनका नाम दर्ज होगा। सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर में भी उन्होंने सेवा के दौरान सराहनीय कार्य किए जो हमेशा याद रखे जाएंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें