HighlightUttarakhand
शहीद मेजर शैतान सिंह की पुण्यतिथि आज, सीएम धामी ने किया नमन

1962 के भारत-चीन युद्ध में अदम्य साहस और शौर्य के परिचायक परमवीर चक्र से अलंकृत शहीद मेजर शैतान सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने उन्हें नमन किया। सीएम धामी ने कहा कि आपकी अमर जीवन गाथा सदियों तक युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।
शहीद मेजर शैतान सिंह की पुण्यतिथि आज
मेजर शैतान सिंह भाटी भारतीय सेना के अधिकारी थे। जिन्हें 1962 के भारत-चीन युद्ध में उनके अदम्य साहस के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र प्रदान किया गया।
मेजर शैतान सिंह का जन्म 1 दिसम्बर 1924 को राजस्थान के फलोदी जिले के बंसार गांव में हुआ था। जबकि 18 नवम्बर 1962 को युद्ध लड़ते हुए वो शहीद हो गए थे। साल 1963 में उन्हें परमवीर टक्र से सम्मानित किया गया था।