National

महाराष्ट्र का सीएम तय नहीं, लेकिन आ गई शपथ ग्रहण समारोह की तारीख, आजाद मैदान में होगा कार्यक्रम   

कौन होगा महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री का चेहरा इस पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है लेकिन मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख सामने आ गई है। बीजेपी के सूत्रों की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक 2 दिसंबर को बीजेपी विधायकों की बैठक होगी, जिसमें विधायक अपने दल के नेता का चुनाव करेंगे।

5 दिसंबर को इस समय होगी सीएम की शपथ

बताया जा रहा है कि 5 दिसंबर को दोपहर करीब 1 बजे मुंबई के आजाद मैदान में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा। समारोह में पीएम मोदी समेत बीजेरपी के तमाम सीएम और अन्य दिग्गजों के जुटने की संभावना है।

शिवसेना को गृह विभाग मिलना चाहिए

वहीं सरकार के गठन को लेकर महायुति में चल रही माथापच्ची के बीच एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की पहली डिमांड सामने आई है। पार्टी ने गृह मंत्रालय की मांग की है। शिंदे के नेता संजय शिरसाट का कहना है कि महाराष्ट्र की नई सरकार में शिवसेना को गृह विभाग मिलना चाहिए। उन्होनें कहा कि गृह विभाग उपमुख्यमंत्री के पास होता है। महायुति भी सीएम पद को लेकर अभी तक फैसला नहीं ले पा रही है। माना जा रहा है कि बीजेपी हाईकमान जातीय समीकरण से लेकर एनडीए के सहयोगी दलों को भरोसे में लेकर फैसला लेना चाहती है। यही वजह है कि पिछले कुछ दिन से मुंबई से लेकर दिल्ली तक बैठकें चल रही हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें