Dehradun NewsHighlight
सीएम ने की विधायक महेश जीना से शिष्टाचार भेंट, साथ ही बुद्ध पूर्णिमा की दी बधाई


देहरादून : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मंगलवार को सचिवालय में सल्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश जीना ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने जीना को क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
वहीं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेश वासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध के संदेश हमें सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। उनके सिद्धांत हमें देश की प्रगति, शांति एवं समृद्धि के लिए एकजुट होकर कार्य करने की भी प्रेरणा देते है.