Dehradun News

CM समेत मंत्रियों ने 2 मिनट का मौन रखकर दि. विधायक को दी श्रद्धांजलि, पहुंचे जोगीवाला स्थित घर

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं गंगोत्री विधायक गोपाल रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री तीरथ ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री तीरथ एवं अन्य मंत्रियों ने कैम्प कार्यालय में 2 मिनट का मौन रखकर गंगोत्री विधायक गोपाल रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री तीरथ ने जोगीवाला स्थित गोविन्द अस्पताल जाकर विधायक गोपाल रावत के पार्थिव देह पर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना प्रदान की। उन्होंने कहा कि पार्टी हित और गंगोत्री वैली के विकास के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद किए जाएंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें