Dehradun NewsHighlight

मशहूर न्यूज़ एंकर रोहित सरदाना के निधन पर सीएम तीरथ सिंह रावत ने जताया शोक, श्रद्धांजलि की अर्पित

देहरादून : आज मीडिया जगत से एक हंसता चेहरा दुनिया छोड़कर चला गया। तेज तर्रार पत्रकार रोहित सरदाना की हार्ट अटैक से मौत हो गई। ajtak के मशहूर एंकर रोहित सरदाना कोरोना से संक्रमित थे जिनका आज दोपहर निधन हो गया। इस खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। पीएम से लेकर गृहमंत्री और कई बड़े नेताओं समेत पत्रकारों और अभिनेताओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है। दंगल में रोहित सरदाना का सबसे मशहूर शो था जिसमें बेबाक होकर सवाल जवाब करते थे।

वहीं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि रोहित सरदाना जनपक्षीय पत्रकारिता के अप्रतिम हस्ताक्षर थे। पत्रकारिता में योगदान हेतु उन्हें सर्वदा याद किया जायेगा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह दिवंगत आत्मा को शान्ति व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें