हल्द्वानी में प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय राज्य मंत्री और नैनीताल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में रोड शो किया। जिसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

मुख्यमंत्री का रोड शो कालाढूंगी चौराहे से तिकोनिया चौराहे तक निकला, इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र के पर्व पर बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दिन-रात देश के लिए काम कर रहे हैं और आपका एक- एक वोट देश को फिर से नई दिशा और नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड से भाजपा पांचो सीट जीतने जा रही है। सीएम ने कहा चार जून को ऐतिहासिक नतीजे आएंगे और एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पीएम बनेंगे।
