Nainital NewsHighlight

कैंची धाम मेले की तैयारियों को लेकर सीएम धामी की बैठक, अधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफटीआई सभागार में अधिकारियों के साथ बिजली कटौती और पेयजल किल्लत सहित कैंची धाम में लगने वाले मेले के संबंध में तैयारी को लेकर बैठक ली। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को पूरी तत्परता से यातायात और पर्यटन सीजन की समस्या का समाधान ढूंढने के निर्देश दिए।

बिजली कटौती और पेयजल किल्लत को लेकर CM की बैठक

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि इस बार भीषण गर्मी के चलते विद्युत विभाग के ऊपर काफी लोड है। उनके द्वारा ऊर्जा सचिव सहित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया हैं कि ऊर्जा संकट ना हो इसके लिए त्वरित कार्य योजना पर कार्य किया जाए। इसके साथ ही जो नए बिजली घर और सब स्टेशन बने हैं उनके लिए भी तेजी से काम किए जाएं।

कैंची धाम मेले की तैयारियों को लेकर दिए ये निर्देश

15 जून को कैंची धाम में लगने वाले मेले को लेकर अधिकारियों की बैठक करते हुए सीएम ने कहा कि जिस तरह कैंची धाम में बाबा के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। उस हिसाब से प्रशासन को सड़क चौड़ीकरण और पार्किंग की व्यवस्था सहित यात्रा प्रबंधन को सकुशल संचालन करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही यात्रा प्राधिकरण भी अस्तित्व में आएगा उससे भी लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें