Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

CM धामी का गौचर दौरा, यहां देखें नंदा-गौरा महोत्सव की खास झलकियां

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गौचर दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम ने चमोली में नंदा-गौरा महोत्सव बेटी ब्वारी आवा उत्तराखण्ड तै अगनि बढ़ावा कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सीएम धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस गौचर से मेला ग्राउंड तक रोड शो किया।

chamoli news

इस दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे युवाओं, मातृशक्ति, बुजुर्गों एवं बच्चों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सीएम धामी ने हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान उनके साथ गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी मौजूद थे।

chamoli news

सीएम धामी ने कहा कि राज्य के विभिन्न महिला समूह आज स्वरोजगार को अपनाते हुए अपनी आजीविका में वृद्धि कर राज्य की आर्थिकी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

chamoli news

सीएम धामी ने चमोली को करोड़ों की सौगात दी है। सीएम ने कहा आज लगभग 97 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाएं पूरी हो गई और 300 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास किया गया है जो क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।

chamoli news

सीएम धामी ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में हम उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए काम कर रहे हैं। डबल इंजन की सरकार द्वारा पूरे उत्तराखंड का विकास किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि भगवान बदरी विशाल और नीति, माणा की यह धरती विकास की नई ऊंचाइयों को छुएं।

chamoli news

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान सीएम धामी ने महिलाओं के साथ चरखा चलाया।

chamoli news

सीएम धामी ने पहाड़ की पारंपरिक चक्की (जांदरा) चलाई, उलख्यारे (ओखली) में पारंपरिक रुप से गिंज्याली (मूसल) से धान की कुटाई की। इस दौरान नीति माणा की महिलाओं ने विधानसभा में समान नागरिक संहिता पर बोली गयी कविता को भोजपत्र पर लिख कर भेंट किया।

chamoli news

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें