UttarakhandBig News

हरेला पर्व पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, बोले विकास के नाम पर जो पेड़ कटते हैं उसे लेकर बनेगा रोडमैप

हरेला पर्व के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा ऐलान किया है. सीएम धामी ने कहा कि विकास के नाम पर जो पेड़ कटते हैं, उसको लेकर भविष्य में अब रोडमैप बनाते हुए राज्य के अंदर विकास का मॉडल बनाते हुए इकोलॉजी और इकॉनमी का सामंजस्य बनाते हुए विकास को आगे बढ़ने का काम किया जाएगा.

सीएम ने किया माल देवता में वृक्षारोपण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के मौके पर राजधानी देहरादून स्थित वन विभाग नर्सरी माल देवता में वृक्षारोपण किया. इसके साथ ही सीएम ने पिछले कुछ दिनों पहले जम्मू कश्मीर में शहीद हुए उत्तराखंड के वीर जवानों के नाम और वनाग्नी की घटना के शिकार हुए छह वनकर्मियों के नाम पर भी पौधे लगाए.

शहीदों के नाम किया पौधारोपण

सीएम धामी ने कहा आज उन वीर शहीदों के नाम पौधारोपण किया जा रहा है जो देश के लिए न्योछावर होकर वीरगति को प्राप्त हुए हैं. इसके साथ ही प्रदेशवासियों से भी अपील है कि हरेला पर्व के मौके पर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए ताकि हमारा पर्यावरण स्वच्छ और साफ बना रहे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें