Big NewsUttarakhand

सीएम धामी आज करेंगे चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा, 12.30 बजे होगी शुरू

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी आज चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचेंगे और दोपहर साढ़े बारह बजे चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

सीएम धामी आज करेंगे चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा

सीएम धामी आज चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सीएम धामी शासन के उच्च अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। आपको बता दें कि 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। आज होने वाली बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा समेत तमाम विषयों पर चर्चा होगी।

अब तक 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक चारधाम यात्रा के लिए 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। पिछले 11 दिनों में 15 लाख 12 हजार 993 श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। गंगोत्री के लिए 277901, यमुनोत्री 253883, केदारनाथ 521052, बद्रीनाथ 436688 और हेमकुण्ड साहिब के लिए 23469 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें