Big NewsBageshwar news

सुबह-सुबह बागेश्वर में सैर पर निकले सीएम धामी, बच्चों को गोद में लेकर किया दुलार

बागेश्वर में उपचुनाव के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है। सीएम धामी भी शनिवार से बागेश्वर में चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। रविवार सुबह सीएम धामी गरूड़ में सैर पर निकले। जहां उन्होंने लोगों से मुलाकात की।

बागेश्वर में सैर पर निकले सीएम धामी

प्रातः काल गरुड़ क्षेत्र के भौन खोला गांव में सीएम धामी ने स्थानीय लोगों से मिलकर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान ग्रामवासियों से उनकी समस्याएं भी सुनी और उनके अतिशीघ्र निराकरण हेतु आश्वासन दिया।

जनता सरकार के काम से संतुष्ट

सीएम धामी ने कहा कि गरुड़ क्षेत्र की जनता के अंदर सरकार के कामकाज से संतुष्ट है। सीएम ने कहा कि संतोष के भाव से ये स्पष्ट है कि देवतुल्य जनता ने इस उपचुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने का मन बना लिया है।

लोगों से की पार्वती दास को वोट देने की अपील

इस दौरान सीएम धामी ने समस्त ग्रामवासियों से क्षेत्र के निर्बाध विकास हेतु आने वाली पांच तारीख को बागेश्वर उपचुनाव में अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास जी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें