Big NewsDehradun News

UCC को लेकर बड़ी खबर, सीएम धामी ने बताया कब होगा लागू

यूसीसी को लेकर इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके बताया है कि यूसीसी का ड्राफ्ट कब तक सरकार को मिलेगा और प्रदेश में समान नागरिक संहिता को कब लागू किया जाएगा।

सरकार UCC लागू करने के लिए प्रतिबद्ध

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि कब यूसीसी को लागू किया जाएगा। सीएम धामी ने लिखा है कि पीएम मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के विजन और चुनाव से पूर्व उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता के समक्ष रखे गए संकल्प और उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप हमारी सरकार प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने हेतु सदैव प्रतिबद्ध रही है।

दो फरवरी को कमेटी सौंपेगी ड्राफ्ट

उन्होंने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड का मसौदा तैयार करने के लिए बनी कमेटी दो फरवरी को अपना ड्राफ्ट प्रदेश सरकार को सौंपेगी। इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा कि हम आगामी विधानसभा सत्र में विधेयक लाकर समान नागरिक संहिता को प्रदेश में लागू करेंगे।

सीएम धामी के इस पोस्ट के बाद साफ हो गया है कि फरवरी के महीने में ही प्रदेश में यूसीसी लागू कर दिया जाएगा। बता दें कि विधानसभा सत्र के आयोजन की तिथि सामने आने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही प्रदेश में यूसीसी लागू कर दिया जाएगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें