Big NewsUttarakhand

अंकिता के परिजनों से मिलने पहुंचे सीएम धामी, हर मदद का दिया भरोसा

cm dhami with ankitas familyसीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाकात की है। सीएम धामी ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि उनकी हर तरह से मदद की जाएगी। सीएम धामी ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का भरोसा भी दिया है।

अंकिता के परिजनों से मुलाकात करने के लिए सीएम धामी शुक्रवार को पौड़ी स्थित डोभ श्रीकोट गांव में अंकिता के घर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। सीएम ने अंकिता के माता पिता को ढांढस बंधाया है। सीएम ने कहा है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी और आरोपियों पर फास्टट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें