Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPushkar Singh DhamiTrivendra Singh Rawat
CM धामी ने फौजियों संग गुनगुनाया ‘बेडू पाको’ गाना, जमकर थिरके जवान


देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे सीएम उत्तराखंड का लोकप्रिय गीत बेडू पाको बारामासो गाना गा रहे हैं और आर्मी के जवान इस गाने पर जमकर थिरक रहे हैं। दरअसल सीएम पुष्कर सिंह धामी शनिवार शाम 127 इन्फेंट्री बटालियन के ट्यूटोरियल आर्मी डे समारोह में शामिल हुए थे।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सेना के अधिकारियों एवं जवानों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने जवानों के बीच जाकर उनसे बातचीत की तथा सांस्कृतिक संध्या में जवानों के साथ आयोजित गीत संगीत के कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जवानों के साथ मिलकर बेडू पाको बारामासा गाना भी गाया। इस दौरान आर्मी के जवान जमकर थिरके। सीएम थोड़े नर्वस जरुर दिखे लेकिन उसका शर्मिला अंदाज सबको भाया।
https://youtu.be/6I1JzbfT_aY