Big NewsUttarakhand
प्रथम परमवीर चक्र प्राप्तकर्ता मेजर सोमनाथ शर्मा की जयंती आज, सीएम धामी ने किया नमन

प्रथम परमवीर चक्र प्राप्तकर्ता मेजर सोमनाथ शर्मा की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें शत्-शत् नमन किया है। सीएम धामी ने कहा कि उनका जीवन सदैव हमारी युवा पीढ़ी को देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा।
मां भारती के वीर सपूत को सीएम ने किया नमन
सीएम धामी ने मां भारती के वीर सपूत और अदम्य साहस और पराक्रम की प्रतिमूर्ति, परमवीर चक्र से अलंकृत मेजर सोमनाथ शर्मा की जयंती पर उन्हें याद किया। सीएम ने कहा कि राष्ट्र सेवा को समर्पित आपका जीवन सदैव हमारी युवा पीढ़ी को देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा।