Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

CM धामी ने कहा यात्रियों के स्वागत के लिए उत्तराखंड तैयार, सभी तैयारियां पूरी

cabinet minister uttarakhand

 

देहरादून: लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की कल से शुरुआत हो रही है। चार धाम पर आने वाले यात्रियों में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है, तो वहीं सरकार भी यात्रा की तैयारियों में जुटी हुई है। आज से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का यमुनोत्री और गंगोत्री जाने का सिलसिला शुरू हो गया है।

हालांकि, मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि यात्रा के लिए सरकार की पूरी तैयारी है। सरकार ने श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल कर दी हैं, अब यात्रियों का इंतजार हो रहा है। सीएम ने कहा कि सरकार हर यात्री के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है।

उत्तराखंड की संस्कृति अतिथि देवो भवः की रही है। उसी को ध्यान में रखकर यात्रा की शुरुआत की जा रही है। वहीं, सीएम ने मौसम को लेकर कहा कि सभी जिला अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रा में किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें