Uttarakhand Chamoli NewsBig News

सीएम धामी बोले, उत्तराखंड में जल्द लागू होगा सशक्त भू-कानून, भराड़ीसैंण में की ड्राफ्ट पर चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज भराड़ीसैंण विधानसभा में अहम बैठक आयोजित हुई. बैठक में सीएम धामी ने भू-कानून के ड्राफ्ट को लेकर चर्चा की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में भू-कानून जल्द लागू होगा.

उत्तराखंड में जल्द लागू होगा भू-कानून : CM

सीएम ने बुधवार को भराड़ीसैंण में सख्त भू-कानून के सम्बन्ध में भू कानून के लिए बनाई गई समिति और अन्य पूर्व उच्चाधिकारियों के साथ ड्राफ्ट पर चर्चा की. सीएम ने कहा कि राज्य सरकार भू-कानून को लेकर अत्यंत गंभीर है और प्रदेश की जनता की भावनाओं के अनुरूप बनाए जाने की दिशा में काम कर रही है. सीएम ने कहा कि नया भू-कानून स्थानीय लोगों की जरूरतों और विकास के पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है.

ड्राफ्ट में शामिल होंगे जनता के सुझाव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा यह कानून राज्य के नागरिकों की सुरक्षा, उनके हित और सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण होगा. सीएम ने बताया कि चर्चा के दौरान कई अच्छे सुझाव सामने आए हैं, जिन्हें आगामी भू-कानून में शामिल किया जाएगा. इसके साथ ही, एसडीएम और तहसीलदार स्तर पर भी जनता से सुझाव लिए जाएंगे और अच्छे सुझावों को इस कानून में समाहित किया जाएगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें