Big NewsHaldwani NewsNainital News

हल्द्वानी हिंसा पर बोले सीएम धामी, उपद्रवियों की खैर नहीं, जल्द जानेंगे घायलों का हाल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में हुई हिंसा पर अपनी मजार बनाए हुए हैं। सीएम धामी ने शुक्रवार सुबह देहरादून में हाईलेवल मीटिंग की है। जिसमें उन्होंने हल्द्वानी के ताजा हालात की जानकारी ली। बताया जा रहा है कुछ ही देर में सीएम धामी हल्द्वानी पहुंचकर घायलों का हाल जानेंगे।

सौहार्द और शांति बिगाड़ने वाले उपद्रवियों की खैर नहीं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस को अराजक तत्वों से सख़्ती से निपटने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने कहा आगजनी पथराव करने वाले एक-एक दंगाई की पहचान की जा रही है। सौहार्द और शांति बिगाड़ने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जायेगा।

सीएम ने की शांति बनाए रखने की अपील

वहीं सीएम धामी ने हल्द्वानी के लोगों को भी लेकर अपील जारी की है। सीएम ने हल्द्वानी के लोगों से अपील की है कि वो शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें