Big NewsBageshwar news

बागेश्वर उपचुनाव : सीएम धामी ने पार्वती दास के लिए मांगे वोट, कहा- उत्तराखंड का हो रहा चहुंमुखी विकास

भाजपा बागेश्वर उपचुनावों में जीत का दावा कर रही है। इसके लिए बीजेपी अपना पूरा दमखम लगा रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी आज बागेश्वर पहुंचे। वहां पहुंच सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए पार्वती दास के लिए वोट मांगे।

बागेश्वर में सीएम धामी ने जनसभा को किया संबोधित

सीएम पुष्कर सिंह धामी आज बागेश्वर पहुंचे। वहां पहुंच सीएम धामी ने ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान में जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश में शिलान्यास के साथ ही लोकार्पण किए जा रहे हैं।

सीएम ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

नुमाइशखेत मैदान में सीएम धामी ने लोगों को सरकार की उपलब्धियां गिनाई। सीएम ने कहा कि एक साल के अंदर गरीबों को तीन सिलेंडर दिए गए। प्रदेश में एक लाख 81 हजार लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। महिलाओं को बीजेपी ने नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आंदोलनकारियों को आरक्षण दिया जा रहा है। बच्चों को छात्रवृत्ति दी जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश की नई पर्यटन नीति बनी है। जल्द ही मानस खंड की यात्राएं भी शुरू कर दी जाएंगी।

पार्वती दास के लिए सीएम ने मांगे वोट

सीएम धामीने बागेश्वर की जनता से कहा कि बागेश्वर में खोली में स्टेडियम का निर्माण किया गया। रोडवेज डिपो बना दिया गया है। इसके साथ ही पेट्रोल पंप का निर्माण किया जा रहा है।

लोगों की पेयजल की समस्या का भी समाधान किया जा चुका है। सड़कों को दुरूस्त किया जा रहा है। सीएम धामी ने बीजेपी की उपचुनावों की उम्मीदवार पार्वती दास के लिए समर्थन मांगा। सीएम ने कहा कि पार्वती दास को विकास के लिए वोट दें।

सीएम ने कांग्रेस पर किया प्रहार

जन सभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा है कि कांग्रेस विकास को आगे नहीं बढा़ना चाहती है। कांग्रेस के रंजीत दास भी पार्टी को छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हैं। उनके साथ उनके कई समर्थक भी आए हैं।

रंजीत दास के भाजपा में आ जाने के बाद कांग्रेस के पास कोई प्रत्याशी नहीं था। इसलिए कांग्रेस दूसरे दल से प्रत्याशी लाई है। ऐसे में जन समस्याओं का समाधान नहीं होगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें