Uttarakhand Loksabha Electionshighlight

थराली पहुंचे सीएम धामी, पौड़ी प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, समर्थकों का उमड़ा सैलाब

भाजपा के गढ़वाल लोकसभा प्रत्यशी अनिल बलूनी के समर्थन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थराली में रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

CM DHAMI IN PAURI

सीएम धामी ने कहा भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को एक बेहतरीन राजनीतिक सफर का अनुभव है। मुझे पूरा विश्वास है कि पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की जनता उन्हें अपना मत देकर आशीर्वाद अवश्य प्रदान करेगी।

CM DHAMI IN PAURI

सीएम ने कहा उत्तराखण्ड की जनता इस बार प्रचंड बहुमत के साथ पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है और परिवारवादी, भ्रष्टाचारी एवं राष्ट्रविरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तत्पर भी है।

CM DHAMI IN PAURI

सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग केवल अपनी पार्टी और परिवार को बचाने के लिए गठबंधन कर रहे हैं। उत्तराखण्ड के लोग ऐसी परिवारवादी पार्टियों को भली-भांति जानते हैं। कांग्रेस को केवल सत्ता हासिल करने से मतलब है देश के विकास से नहीं।

CM DHAMI IN PAURI

सीएम ने कहा हमारी सरकार दंगाइयों के विरुद्ध कानून लेकर आई है। देवभूमि की शांति व्यवस्था को जो भी बिगाड़ने का प्रयास करेगा उसके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही सख्त नकल विरोधी कानून का ही परिणाम है कि आज भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता आई है।

CM DHAMI IN PAURI

सीएम धामी ने कहा भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाते हुए हमारी सरकार ने हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं और उन्हें रोजगार से जोड़ा है। हमारी सरकार ने अपने वादे के अनुरूप राज्य में समान नागरिक संहिता लाने का कार्य किया।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button