Big NewsChampawat News

टनकपुर पहुंचे सीएम धामी, सुरंग में फंसे श्रमिक के परिजनों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को टनकपुर पहुंचे। टनकपुर पहुंचकर सीएम धामी ने सुरंग में फंसे श्रमिक पुष्कर सिंह ऐरी के परिजनों से मुलाकात की। सीएम ने परिजनों को आश्वासन दिलाया कि उनके बेटे सुरक्षित सुरंग से बाहर आएंगे।

श्रमिक के परिजनों से की मुलाकात

सीएम धामी ने श्रमिक के परिजनों का हौसला बढ़ाया। सीएम धामी ने कहा कि राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक सुरंग में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बता दें पुष्कर सिंह ऐरी सिल्कयारा टनल में फंसे 41 मजदूरों में से एक है।

सभी को सकुशल बाहर निकालना है हमारी प्राथमिकता : CM

सीएम धामी ने परिजनों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सभी लोगों को सकुशल बाहर निकालना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके साथ ही चिकित्सकों को निरंतर सभी लोगों से सम्पर्क में रहते हुए उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच की जा रही है।

उत्तरकाशी में ढेरा डाले हुए हैं सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते बुधवार से ही उत्तरकाशी में ढेरा डाले हुए हैं और सुरंग में फंसे श्रमिकों से बात कर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सिलक्यारा में चल रहे रेस्क्यू अभियान पर नजर बनाए हुए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें