highlightUdham Singh Nagar

रूद्रपुर पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

सीएम धामी रुद्रपुर के पुलिस लाइन पहुंचे। यहां सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जहां महिलाओं ने उनका पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।

CM ने सुना पीएम नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन

रुद्रपुर में सीएम पुष्कर सिंह धामी पुलिस लाइन के ऑडिटोरियम में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। जहां महिलाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सीएम धामी ने वहां पर पीएम नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना।

महिलाओं ने पुष्प वर्षा के साथ किया CM का स्वागत

पीएम नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुनने के बाद सीएम धामी गांधी मैदान में पहुंचे। जहां महिलाओं ने उनका स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया। सीएम ने यहां नजूल भूमि का निशुल्क पट्टा वितरण, किफायती आवास आवंटन और लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सीएम धामी ने कार्यक्रम में योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। 

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button