Nainital NewsBig News

रामनगर पहुंचे सीएम धामी, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी कर किया टाइगर का दीदार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार सुबह रामनगर स्थित जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने सफारी का लुत्फ उठाते हुए टाइगर का भी दीदार किया ।

सीएम ने सफारी कर किया टाइगर का दीदार

सीएम धामी गुरुवार देर रात रामनगर पहुंचे थे। सीएम शुक्रवार सुबह कॉर्बेट पार्क झिरना फॉरेस्ट रेंज में सफारी करने पहुंचे। पार्क में पहुंकर उन्होंने हिरन का पीछा करते हुए टाइगर का दृश्य देखा। जिसे देखकर सीएम रोमांचित हुए। पार्क में मौजूद पर्यटक सीएम धामी को अपने बीच सफारी वाइल्ड लाइफ की ड्रेस पहने देख हैरान हो गए।

सुरक्षा तंत्र के बिना की पर्यटकों से चर्चा

सीएम धामी ने बिना किसी सुरक्षा तंत्र के पर्यटकों के साथ टाइगर पर्यटन की चर्चा की। सीएम ने झिरना विश्राम गृह में अल्प विश्राम किया और गश्त करने वाले फॉरेस्ट कर्मियों के साथ चाय पी। सीएम ने सुरक्षा निगरानी के लिए ड्यूटी करने वाले हाथियो को भोजन भी खिलाया।

सामुदायिक रोजगार शुरू करने को लेकर की चर्चा

सीएम धामी ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. धीरज पांडेय के साथ कॉर्बेट टाइगर प्रशासनिक प्रबंध के विषय में भी जानकारी हासिल की। खास तौर पर कॉर्बेट से लगे गांवों के बारे में चिंता करते हुए वहां सामुदायिक रोजगार शुरू करने और उनके उत्पादों की मार्केटिंग करने के लिए भी कहा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें