Udham Singh Nagar NewsHighlight
खटीमा पहुंचे सीएम धामी, दलित कार्यकर्ता के घर खाया खाना, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

लोकसभा चुनाव का शोर थमने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज खटीमा पहुंचे। खटीमा में सीएम धामी हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पार्टी के दलित कार्यकर्ता सुधीश कुमार के घर मेलाघाट पहुंचे।

खटीमा पहुंचकर सीएम धामी ने दलित कार्यकर्ता सुधीश कुमार के परिवार के साथ खाना भी खाया। इस दौरान वे बुजुर्गों का भी आशीर्वाद लेते नजर आए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी कार्यकर्ता के बच्चों से मुलाकात की और उन्हें गोद में उठाकर दुलार भी करते नजर आए। बता दें कल सीएम धामी खटीमा में ही मतदान करेंगे।
