Haridwar NewsBig News

हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी, श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा में हुए शामिल

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा। इससे पहले 15 जनवरी यानी आज हरिद्वार से शुरू हुई 19 जनवरी को सरयू (अयोध्या) पहुंचने वाली श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा गंगाजल कलश यात्रा की अगुआई अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी करेंगे। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर हर की पैड़ी पर श्री राम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा के लिए गंगा जल संग्रह कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई। बता दें हरकी पैड़ी से सोमवार को पीएसी बैंड की रामधुन के बीच कलश यात्रा अयोध्या के लिए रवाना की जाएगी।

cm dhami n haridwar

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें