Big NewsUttarakhand Chamoli News

बद्रीनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सीएम पुष्कर सिंह धामी आज बद्रीनाथ धाम पहुंचे। सीएम धामी ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।

बद्रीनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी

सीएम धामी हाल ही में पंजाब और हिमाचल प्रदेश से लोकसभा चुनाव प्रचार कर लौटे हैं। शनिवार को सीएम धामी बद्रीनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं और यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। सीएम धामी चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को दी जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया।

थोड़ी देर में हल्द्वानी पहुंचेंगे सीएम

बद्रीनाथ धाम के बाद सीएम धामी हल्द्वानी जाएंगे। हल्द्वानी में सीएम धामी मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कैंची धाम में प्रस्तावित मेले की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही सीएम वो कुमाऊं मंडल के मोटर मार्गों की स्थिति, पेयजल और विद्युत आपूर्ति की भी समीक्षा करेंगे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें