Rudraprayag NewsBig News

दीपावली पर बाबा केदार के धाम पहुंचे सीएम धामी, जलाभिषेक कर लिया आशीर्वाद

दीपावली पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया.

दीपावली पर सीएम धामी ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम पहुंचे. इस दौरान सीएम धामी ने पूजा-अर्चना कर बाबा केदार से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की. सीएम ने इस दौरान देश भर से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं, स्थानीय दुकानदारों और पुरोहितों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा इस वर्ष आई आपदा के बाद भी प्रशासन द्वारा की गई बेहतर व्यवस्थाओं के फलस्वरुप केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है. सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button