सोमवार को Tapkeshwar Mahadev की 22वीं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी शोभायात्रा में शामिल हुए और उन्होंने शिव के सभी स्वरूप का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
Tapkeshwar Mahadev Shobha Yatra में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग
Tapkeshwar Mahadev 22वीं Shobha Yatra का आज आयोजन किया गया। टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्री महंत कृष्णा गिरी महाराज ने पूजा के साथ शोभायात्रा को रवाना किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी शोभायात्रा में शामिल हुए और भगवान शिव के सभी स्वरूपों का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा के साथ शुरू हुई शोभायात्रा
Tapkeshwar Mahadev की 22वीं भव्य शोभायात्रा की शुरूआत हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के साथ की गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के जयकारे लगाए। बता दें कि इस शोभायात्रा में शिव बारात, मेरठ, महाराष्ट्र, अष्ट विनायक, मथुरा वृंदावन और शहरभर के कलाकारों की ओर से शिव के विभिन्न स्वरूप की झांकियां बनाई गई हैं।
200 तोरण द्वार लगाकर सजाए गए हैं मार्ग
टपकेश्वर महादेव सेवा दल की तरफ से इस शोभायात्रा के लिए मार्ग पर 200 तोरण द्वार लगाए गए हैं। निरंजनपुर मंडी से लेकर शिवाजी धर्मशाला, सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, राजा रोड, पलटन बाजार, घंटाघर, बिंदाल, डाकरा, गढ़ी कैंट मार्ग पर 200 तोरण द्वार लगाकर मार्ग को सजाया गया है।