UttarakhandHighlight

सीएम धामी ने दरबार साहिब में टेका मत्था, पंगत को खिलाया खाना, सामने आई तस्वीरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंजाब में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान अमृतसर स्थित हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) के दर्शन कर मत्था टेका।

cm dhami in amritsar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वर्ण मंदिर में गुरुवाणी का पाठ सुनने के बाद दरबार साहिब में सेवा करते भी नजर आए। सीएम धामी ने वाहेगुरु से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

cm dhami in amritsar

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी मतों से विजयी बनाकर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की भी अरदास की।मुख्यमंत्री ने कहा कि रागी भाइयों के शबद-कीर्तन के बीच श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन आत्मीय सुख प्रदान करने वाले थे।

cm dhami in amritsar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दरबार साहिब में दर्शन के बाद गुरुवाणी का पाठ सुनने और परिसर में सेवा करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ।

cm dhami in amritsar

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें