Big NewsUttarakhand Chamoli News

गौचर दौरे पर सीएम धामी, चमोली को दी करोड़ों की सौगात, ओखली से की धान की कुटाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गौचर में रोड शो किया। इसके बाद सीएम ने ‘नंदा-गौरा महोत्सव’ बेटी ब्वारी आवा उत्तराखण्ड तै अगनि बढ़ावा कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरा सीएम धामी ने चमोली जिले को करोड़ों की सौगात दी।

चमोली को दी करोड़ों की सौगात

सीएम धामी ने कहा इस समस्त संसार को चलाने वाले भगवान विष्णु की पवित्र भूमि पर आकर मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि हम जन गण मन को लेकर काम कर रहे हैं। आप सबका प्रेम पवित्र और निश्चल है। सीएम ने कहा आज लगभग 97 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाएं पूरी हो गई और 300 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास किया गया है जो क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।

डबल इंजन सरकार कर रही राज्य का विकास : CM

सीएम धामी ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में हम उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए काम कर रहे हैं। डबल इंजन की सरकार द्वारा पूरे उत्तराखंड का विकास किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि भगवान बदरी विशाल और नीति, माणा की यह धरती विकास की नई ऊंचाइयों को छुएं।

सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हमारी मातृशक्ति : CM

सीएम धामी ने कहा यहां की बहनों द्वारा विभिन्न उत्पाद बनाए जा रहे हैं। आप लोग पीएम मोदी के वोकल फॉर लोकल के मंत्र को आत्मसात कर रही हैं। आज हमारी मातृशक्ति सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। वह किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। दुर्गम क्षेत्र में महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से कुटीर उद्योग चला कर विकास को गति प्रदान कर रही हैं।

CM ने ओखली से की धान की कुटाई

कार्यक्रम में सीएम धामी ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान सीएम धामी ने महिलाओं के साथ चरखा चलाया, पहाड़ की पारंपरिक चक्की (जांदरा) चलाई, उलख्यारे (ओखली) में पारंपरिक रुप से गिंज्याली (मूसल) से धान की कुटाई की। इस दौरान नीति माणा की महिलाओं ने विधानसभा में समान नागरिक संहिता पर बोली गयी कविता को भोजपत्र पर लिख कर भेंट किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें